हरियाणा में बंद पड़ी कंपनी में मिला युवक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
हरियाणा के फरीदाबाद में बंद पड़ी एक कंपनी में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक के शव पर चोट के निशान मिले जिससे संभवत: हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से वहां काम करने वाला एक चौकीदार फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
read more at भाषा


