Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में बस के आगे फॉर्च्यूनर से पिस्तौल लहराता दिखा शख्स, वीडियो आया सामने

short by ऋषि राज / on Tuesday, 1 July, 2025
सोनीपत (हरियाणा) में एक शख्स शनिवार को फॉर्च्यूनर कार से एक चलती रोडवेज़ बस के सामने पिस्तौल लहराता दिखा जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। शख्स ने बस को रुकवाकर सवारियों को टक्कर मारने की भी कोशिश की। वीडियो में कार पर दिल्ली पुलिस का स्टिकर लगा दिख रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।