हरियाणा में बढ़ी वृद्धावस्था पेंशन, अब हर महीने मिलेंगे ₹3500; कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में रविवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट मीटिंग में वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब हर महीने वृद्धावस्था पेंशन ₹3,500 मिलेगी जो पहले ₹3,000 थी और बढ़ी हुई पेंशन 1 नवंबर-2025 से लागू होगी। गौरतलब है, इससे पहले 1 जनवरी 2024 को पेंशन ₹2,750 से बढ़ाकर ₹3,000 की गई थी।
read more at News18 हिंदी


