पानीपत (हरियाणा) में भीख मांगने के बहाने घरों में जाने वाले एक व्यक्ति ने 14-वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। वह लड़की को घर में अकेली देखकर उसका हाथ देखने के बहाने घर में घुसा था। रेप के बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।