हरियाणा में मुआवज़े को लेकर किसान ने हाईवे पर किया कब्ज़ा, बीच सड़क पर खड़ी कर दी दीवार
कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में एक किसान द्वारा मंगलवार को स्टेट हाईवे पर कब्ज़ा करने व सड़क के बीचों-बीच दीवार बना दिए जाने का मामला सामने आया। किसान का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी ने उनकी ज़मीन पर सड़क बनाई व इसको लेकर वह केस भी जीते लेकिन उन्हें मुआवज़ा नहीं मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ईंटें उठाई व ट्रैफिक चालू करवाया।
read more at हिन्दुस्तान


