Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में लाल चुनरी ओढ़ाकर कांग्रेस वर्कर हिमानी का किया गया अंतिम संस्कार

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 4 March 2025
रोहतक (हरियाणा) के सांपला में सोमवार को कांग्रेस वर्कर हिमानी नरवाल के परिवार ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान हिमानी की मां ने उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाई और भाई ने मुखाग्नि दी। गौरतलब है, हिमानी का शव एक सूटकेस में मिला था और मामले में गिरफ्तार उसके कथित बॉयफ्रेंड ने हिमानी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।