Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में श्रम मंत्रालय से रिटायर्ड अफसर 18 दिन तक रही डिजिटल अरेस्ट, ठगे गए ₹40 लाख

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 19 January 2025
केंद्रीय श्रम मंत्रालय से सेवानिवृत्त महिला अधिकारी को फरीदाबाद (हरियाणा) में ठगों ने 18-दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके करीब ₹40 लाख की ठगी की। ठगों ने पीड़िता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाकर किसी को कॉल के बारे में बताने पर गिरफ्तारी की धमकी दी थी। बकौल पीड़िता, आरोपी ने खुद को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण का प्रतिनिधि बताया था।