Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में शख्स ने खुद को सीएम नायब सैनी का OSD बताकर रुकवाया बिजली के खंभों का काम

short by श्वेता यादव / on Thursday, 3 April 2025
गुरुग्राम (हरियाणा) में एक शख्स ने खुद को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी बताकर बिजली के खंभों का काम रुकवा दिया है। शख्स ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ को फोन किया और अरावली क्षेत्र में अवैध रूप से खंभे लगाए जाने की बात कहकर उन्हें हटाने को कहा। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।