Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष व उनका ड्राइवर ₹1 लाख रिश्वत लेने के आरोप में हुए गिरफ्तार

short by अपर्णा / on Sunday, 15 December 2024
हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर-पीए कुलबीर बेनीवाल को ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर एक शिक्षक और उसकी पुलिसकर्मी पत्नी का विवाद निपटाने के बदले ₹1 लाख रिश्वत लेने का आरोप है। एसीबी ने कुलबीर के पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद किए हैं।