Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में हुआ विभागों का बंटवारा, सीएम के पास रहेंगे गृह व वित्त विभाग

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 21 October, 2024
हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त, सीआईडी, योजना एवं आबकारी समेत उन विभागों को अपने पास रखा है जिनका बंटवारा नहीं हुआ है। अनिल विज को ऊर्जा, परिवहन व श्रम विभाग, महिपाल ढांडा को स्कूल व उच्च शिक्षा विभाग और आरती राव को स्वास्थ्य विभाग मिला है।