भारत के हर्ष सिंह ने CWG 2026 में जूडो में पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज़ को मात दी और वह CWG इतिहास में जूडो में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गए हैं। यह CWG 2026 में भारत का 5वां गोल्ड है।