हर साल 1,000 भारतीयों को कामकाजी व अवकाश वीज़ा देगा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने कानून के तहत पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले 1,000 भारतीय नागरिकों को एक साल के लिए 'मल्टीपल ऐंट्री' वाला कामकाजी और अवकाश वीज़ा देगी। इसके तहत 18-30 वर्ष की आयु के भारतीय एक साल के वीज़ा का आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "यह सेवा एक अक्टूबर, 2024 से चालू हो जाएगी।"
read more at भाषा


