Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हर साल 21 सितंबर को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस?

short by प्रियंका वर्मा / on Saturday, 20 September 2025
दुनियाभर में शांति, अहिंसा और अच्छे गुणों को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1981 में इस दिवस का प्रस्ताव रखा था और 2001 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा। इसे विश्वभर में शांति और संघर्ष की रोकथाम के लिए एक संकेत माना गया।