हर साल काम संबंधी वजहों से होती है करीब 20 लाख लोगों की मौत: रिपोर्ट
डब्ल्यूएचओ व आईएलओ की रिपोर्ट के अनुसार, काम संबंधी कारणों से हर साल लगभग 20 लाख लोगों की मौत होती है। बतौर रिपोर्ट, 2016 में काम संबंधी बीमारियों व चोटों के चलते 19 लाख लोगों की मौत हुई थी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा, "यह स्तब्धकारी है कि...इतने लोगों की मौत उनकी नौकरी के चलते हो रही है।"


