हरभजन ने वीडियो शेयर कर पंजाब में 'ज़ॉम्बी ड्रग' के कहर का किया दावा, पुलिस ने किया फैक्ट चेक
राज्यसभा सांसद-पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वीडियो शेयर कर पंजाब में 'ज़ॉम्बी ड्रग' के कथित इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए लिखा, "हमारे पंजाब को...किसकी बुरी नज़र लग गई?" वीडियो में 2 युवक सड़क पर एक ही पोज़ीशन में खड़े दिखे। इसपर पंजाब पुलिस ने लिखा, "ये श्रीगंगानगर (राजस्थान) का वीडियो है...पंजाब का नहीं...शेयर करने से पहले तथ्य जांच लें।"
read more at X


