हरमन बावेजा के पिता उनकी वेब सीरीज़ 'स्कूप' के रिव्यूज़ पढ़कर बच्चों की तरह रोने लगे थे: हंसल
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने बताया है कि ऐक्टर हरमन बावेजा अभिनीत वेब सीरीज़ 'स्कूप' के रिव्यूज़ पढ़कर उनके पिता हैरी बावेजा बच्चों की तरह हंसने व रोने लगे थे। उन्होंने कहा, "'स्कूप' में हरमन के परफॉर्मेंस की तारीफ हुई थी। यह उनका (हैरी) सपना था। हैरी ने हरमन को (बॉलीवुड में) लॉन्च किया था...कोई नहीं जानता कि...हरमन कितने प्रतिभावान हैं।"


