Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरमनप्रीत ने क्रांति गौड के साथ शेयर किया अपना 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड', जानें वजह

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 23 July 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद गेंदबाज़ क्रांति गौड संग अपना 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' शेयर किया है। हरमनप्रीत को उनकी शतकीय पारी के कारण यह अवॉर्ड मिला था। क्रांति ने मैच में 6 विकेट झटके थे जिसके चलते कप्तान ने उनके साथ अवॉर्ड शेयर किया।