Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरिद्वार में कांवड़ मेले के मद्देनज़र 10-17 जुलाई तक बंद रहेंगे कक्षा 1-12वीं तक के स्कूल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 8 July, 2023
हरिद्वार (उत्तराखंड) के ज़िला प्रशासन ने कांवड़ मेले के मद्देनज़र कक्षा 1-12वीं तक के सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों को 10-17 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है। गौरतलब है, हरिद्वार में 4 जुलाई से शुरू हुए कांवड़ मेले को देखते हुए 9-17 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों के अलावा सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
read more at Twitter