हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एजेंसियां अलर्ट
उत्तराखंड पुलिस को हरिद्वार, देहरादून समेत राज्य के कई रेलवे स्टेशनों और भारत माता मंदिर, चंडी देवी, मनसा देवी मंदिर, केदारनाथ मंदिर, बदरीनाथ मंदिर, यमुनोत्री, गंगोत्री को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
read more at लेटेस्टली


