हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को यूपी में ट्रक ने मारी टक्कर; हुई 6 की मौत
हरिद्वार (उत्तराखंड) से गंगाजल लेकर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) जा रहे कांवड़ियों को एक ट्रक ने उत्तर प्रदेश के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर टक्कर मार दी जिससे 6 कांवड़ियों की मौत हो गई है। वहीं, घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के बारे में जानकारी मिल गई है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।
read more at NewsBytes हिन्दी


