Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा की फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 100 से अधिक कर्मचारियों के झुलसने की आशंका

short by Ayushi / on Saturday, 16 March, 2024
रेवाड़ी (हरियाणा) में शनिवार शाम को एक फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आकर 100 से अधिक कर्मचारियों के झुलसने की आशंका है। बकौल रिपोर्ट्स, घायल कर्मचारियों को सिविल अस्पताल समेत अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे एक कर्मचारी को रोहतक रेफर किया गया है।
read more at Hindustan Times