हरियाणा की सिरसा सीट से जीतीं कांग्रेस की कुमारी शैलजा, बीजेपी प्रत्याशी को 2.7 लाख वोटों से हराया
चुनाव आयोग ने बताया है कि हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने जीत दर्ज कर ली है। शैलजा ने बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर को तकरीबन 2.7 लाख वोटों के अंतर से हराया है। वहीं, सिरसा से 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सुनीता दुग्गल ने 3,09,918 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था।
read more at ECI


