Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से ईडी ने ज़मीन घोटाला केस में की पूछताछ

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 17 January, 2024
ईडी ने कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में बुधवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछताछ की। यह मामला मानेसर में 2004-2007 तक हुए भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। कई किसानों व ज़मीन मालिकों ने इस अधिग्रहण में करीब ₹1,500 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।