हरियाणा के सोनीपत में रबर प्लांट में आग लगने से 35 कर्मचारी झुलसे
सोनीपत (हरियाणा) में मंगलवार को एक रबर बेल्ट बनाने की फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने से फैक्ट्री में बॉयलर व गैस सिलिंडर फटने शुरू हो गए जिससे वहां काम कर रहे करीब 35 कर्मचारी झुलस गए। डीसी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि झुलसे कर्मचारियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
read more at Republic World


