Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा ने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर लगी रोक को हटाया

short by shashank mishra / on Tuesday, 12 October 2021
हरियाणा सरकार ने सोमवार को वर्ष 1967 और 1980 में जारी उन 2 आदेशों को वापस ले लिया जिसके तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगाई गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "सरकार चला रहे हैं या बीजेपी-आरएसएस की पाठशाला।"