हरियाणा पुलिस ने किसानों के मार्च से पहले पंजाब के साथ लगने वाले बॉर्डर को किया बंद
हरियाणा पुलिस ने शनिवार को अंबाला के शम्भू बॉर्डर पर पंजाब से दिल्ली जाने वाले हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया। किसान संगठनों ने 13 फरवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से दिल्ली कूच करने का एलान किया है। वहीं, हरियाणा के 7 ज़िलों में 3 दिनों के लिए मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस और डोंगल सेवाएं निलंबित की गई हैं।


