हरियाणा में 54 आईएएस अधिकारियों का किया गया तबादला, रमेश चंद्र बने गुरुग्राम के नए आयुक्त
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 54 आईएएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया जिनमें कई वरिष्ठ नौकरशाह और उपायुक्त भी शामिल हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक रमेश चंद्र बिढान गुरुग्राम संभाग के नए आयुक्त जबकि चरखी दादरी के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया पानीपत के नए ज़िला नगर आयुक्त होंगे।
read more at News18 हिंदी


