हरियाणा में अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने जा रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में हुई मौत
अंबाला (हरियाणा) में अमृतसर-दिल्ली नैशनल हाईवे पर बुधवार को अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने जा रहे 2 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक बाइक पर सवार होकर 3 युवक अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने सेंटर पर जा रहे थे, तभी रास्ते में पिकअप गाड़ी से बाइक की टक्कर हुई। हादसे में तीसरा युवक घायल हुआ है।
read more at News18 हिंदी


