हरियाणा में ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 5 लोग अरेस्ट, बचाई गईं 4 लड़कियां
कुरुक्षेत्र (हरियाणा) पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया व 4 लड़कियों को बचाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 'एस्कॉर्ट सर्विस' नामक ऑनलाइन वेबसाइट के ज़रिए वेश्यावृत्ति के लिए बुकिंग करते थे। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी एक पार्किंग स्थल पर कार में बैठकर ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे थे जब उन्हें गिरफ्तार किया गया।
read more at Hindustan Times


