Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में गेंहू के खेतों में लगी आग बुझाने के दौरान झुलसा किसान, खेत में मृत मिला

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 24 April, 2024
चरखी दादरी (हरियाणा) में मंगलवार को गेहूं के खेतों में लगी आग बुझाने के दौरान 45 वर्षीय एक किसान झुलस गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और इस दौरान किसान खेत में मृत मिला। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने से करीब 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हुई है।