हरियाणा में तीसरे सीरो सर्वे की रिपोर्ट जारी, 76.3% लोगों में मिलीं कोविड-19 ऐंटीबॉडीज़
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को बताया कि राज्य में तीसरे दौर के सीरो सर्वेक्षण में 76.3% आबादी में कोविड-19 ऐंटीबॉडीज़ मिली हैं। गौरतलब है कि सर्वे में बच्चों समेत 36,520 लोगों के नमूनों की जांच की गई थी। मंत्री के मुताबिक, सर्वेक्षण में 75.3% पुरुष आबादी जबकि 77.1% महिला आबादी में कोविड-19 ऐंटीबॉडीज़ मिली हैं।
read more at अमर उजाला


