हरियाणा में नाबालिग बेटी का रेप करने वाले शख्स को मिली 25 साल जेल की सज़ा
हिसार (हरियाणा) की एक अदालत ने शराब के नशे में अपनी नाबालिग बेटी का रेप करने वाले शख्स को 25 साल जेल की सज़ा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, पेट में दर्द होने पर पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला जिसके बाद उसे ज़बरदस्ती गर्भपात की गोलियां दी गईं। बकौल पीड़िता, शख्स उसकी मां से मारपीट करता था।
read more at भाषा


