Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में बीजेपी विधायक कमल गुप्ता व जेजेपी विधायक देवेंद्र बबली ने ली मंत्री पद की शपथ

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 28 December 2021
हरियाणा में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार में हिसार से बीजेपी विधायक कमल गुप्ता और टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सामने आए वीडियो में कमल गुप्ता को संस्कृत में जबकि देवेंद्र बबली को हिंदी में शपथ लेते सुना जा सकता है।