Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसे राज्यसभा चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस नेता अजय माकन निर्दलीय कार्तिक शर्मा से हार गए?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 11 June, 2022
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 88-वोट डाले गए जिनमें से 36-वोट कृष्ण पंवार (बीजेपी) को, 29-वोट अजय माकन (कांग्रेस) को और 23-वोट निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिक शर्मा को मिले। एक उम्मीदवार को जीत के लिए 29.34-वोट चाहिए थे। पंवार के पहले दौर में जीतने के बाद उनके अतिरिक्त 6.66-वोट (36-29.34) बीजेपी समर्थित कार्तिक को ट्रांसफर हो गए जिससे उनके 29.66-वोट हो गए।
read more at Hindustan Times