हरियाणा व पंजाब सरकार के बीच बनी सहमति; भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एलान किया है कि चंडीगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। मान ने इसको लेकर शनिवार को हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। मान ने मीटिंग की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर नामकरण को लेकर लिखा, "पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बनी।"
read more at ABP न्यूज़


