हवा में इंजन बंद होने के बाद एअर इंडिया के पायलटों ने किया 'PAN PAN' कॉल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट के पायलटों ने बीच हवा में एक इंजन के बंद होने के बाद 'PAN PAN' कॉल भेजा। बकौल रिपोर्ट, टेक-ऑफ के दौरान एक आवाज़ सुनाई दी और चिंगारियां दिखीं। इसके थोड़ी देर बाद फ्लाइट वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लौट आई।
read more at Hindustan Times


