हवाई के माउई द्वीप में शार्क ने किया 61 वर्षीय शख्स पर हमला, एक पैर कटकर हुआ अलग
अधिकारियों ने बताया है कि हवाई के माउई द्वीप में शार्क ने 61-वर्षीय शख्स पर हमला कर दिया जिससे उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। शख्स वैहू बीच पार्क में 'सर्फिंग' कर रहा था तभी शार्क के काटने से उसका पैर घुटने के ठीक नीचे से पूरी तरह कट गया। बकौल अधिकारी, शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है।
read more at भाषा


