Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हवाई स्थित दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी में विस्फोट शुरू हुआ, तस्वीर आई सामने

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 28 November 2022
अमेरिकी राज्य हवाई स्थित दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय ज्वालामुखी मौना लोआ में रविवार को विस्फोट शुरू हो गया। अमेरिका की वॉल्केनिक ऐक्टिविटी सर्विस ने बताया, "वर्तमान में लावा का बहाव समिट एरिया तक सीमित है और निचले क्षेत्र स्थित लोगों को फिलहाल खतरा नहीं है।" वॉल्केनिक सर्विस ने आगे बताया कि लावा का बहाव तेज़ी से बदल सकता है।
read more at Reuters