बांग्लादेश के कानून मंत्री एमडी असदुज्जमान ने कहा है कि निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश लौटकर आत्मसमर्पण करने की कोशिश करने से पहले ही गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। हसीना के बयान 'मेरे लोग मुझे बुला रहे' पर असदुज्जमान ने कहा, "कानून अपना काम करेगा और हम कानून का उल्लंघन करते हुए कुछ भी नहीं करेंगे।"