शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का प्रण दोहराया, बोलीं- भले मुझे मार दें
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वॉशिंगटन डीसी के एक वर्चुअल इवेंट में दिसंबर में स्वदेश लौटने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, 'मुझे मारा जाए, गिरफ्तार किया जाए ,मुझे परवाह नहीं, वापस जाना मेरी जिम्मेदारी है, कोई खतरा मुझे रोक नहीं पाएगा।' हालांकि हसीना और उनके बेटे ने वापसी की कोई पक्की तारीख नहीं बताई।
read more at Newsbytesapp


