हाई सिक्योरिटी एरिया का यह हाल है: यूपी के स्ट्रांग रूम में कुत्ता घुसने पर अखिलेश
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के मुंडेरा मंडी परिसर में बने स्ट्रांग रूम में घुसे एक कुत्ते को रविवार रात कमरे का सील तोड़कर बाहर निकाला गया। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'X' पर लिखा, "हाई सिक्योरिटी (एरिया) का यह हाल है बाकी का क्या कहना? ध्यान से दिखवा लें कहीं किसी बदनीयत से कोई आदमी तो अंदर नहीं है।"
read more at ABP न्यूज़


