हाथ में टांकों के साथ खेले थे आसिफ, शादाब के कान से बह रहा था खून: एशिया कप फाइनल पर कोच
पाकिस्तान के मुख्य कोच सकलैन मुश्ताक ने खुलासा किया है कि एशिया कप 2022 फाइनल में आसिफ अली ने हाथ में 4 टांकों के साथ और शादाब खान ने कान से खून बहने के बावजूद बल्लेबाज़ी की थी। आसिफ गोल्डन डक पर आउट हुए थे जबकि शादाब 6-गेंद पर 8-रन बनाकर आउट हुए थे। पाकिस्तान 23-रन से फाइनल हारा था।
read more at ABP न्यूज़


