Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हादसे के बाद पंत की मदद करने वाले बस ड्राइवर व कंडक्टर को सीएम खट्टर ने किया सम्मानित

short by पीयूषा शर्मा / on Thursday, 26 January, 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह में पिछले साल 30 दिसंबर को क्रिकेटर ऋषभ पंत के रोड ऐक्सीडेंट के दौरान उनकी मदद करने वाले हरियाणा रोडवेज़ के बस ड्राइवर सुशील कुमार व कंडक्टर परमजीत को सम्मानित किया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को सुशील कुमार व परमजीत को सम्मानित किया था।