हादसे के समय अंसी और अंजना का पीछा कर रहा था एक ड्रग डीलर: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि मिस केरल 2019 अंसी कबीर और रनर-अप अंजना की अक्टूबर में सड़क हादसे में मौत एक कथित ड्रग डीलर की ऑडी कार द्वारा पीछा किए जाने के कारण हुई। बकौल पुलिस, सैजू थंकाचन को जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। मॉडल्स के ड्राइवर ने सैजू से बचने के लिए कार की रफ्तार बढ़ाई थी।


