हार्ट अटैक से उबरने के बाद काम पर लौटे ऐक्टर श्रेयस तलपड़े, कहा- बेहतर महसूस कर रहा हूं
अभिनेता श्रेयस तलपड़े हार्ट अटैक से उबरने के बाद काम पर लौट चुके हैं और बताया है कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, "उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने उस रात मेरी मदद की।" ऐक्टर ने बताया, "धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। डॉक्टर की सलाह से चीज़ें बेहतर हो रही हैं।"
read more at जनसत्ता


