Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हार्दिक की हूटिंग नहीं होनी चाहिए, उन्हें एमआई का कप्तान बनाया जाना उनकी गलती नहीं है: गांगुली

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 6 April, 2024
डीसी के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा है कि फैन्स द्वारा एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या की हूटिंग नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "यह सही नहीं है। फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है...यह उनकी गलती नहीं है कि उन्हें एमआई का कप्तान बनाया गया है।" आईपीएल 2024 में एमआई को शुरुआती तीनों मैचों में हार मिली है।