हार्दिक ने शेयर कीं अपनी हल्दी व मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें, लिखा 'प्यार के रंग में रंगे हुए'
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और मॉडल-ऐक्ट्रेस नताशा स्टैनकोविक ने अपनी हल्दी व मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और लिखा, "प्यार के रंग में रंगे हुए।" तस्वीरों में उनके बेटे अगस्त्य भी दिख रहे हैं। दरअसल, 2020 में कोर्ट मैरिज करने के बाद हार्दिक और नताशा ने हाल में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी की है।
read more at ABP न्यूज़


