हार्दिक पांड्या ने जड़ा अपना पहला टी20I अर्धशतक
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को अपने टी20I क्रिकेट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में हार्दिक ने 51 (33) रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का जड़ा। अब तक कुल 43 टी20I पारी खेल चुके हार्दिक का इस प्रारूप में इससे पहले का सर्वाधिक स्कोर 46-रन था।
read more at BCCI


