हिंदू-मुस्लिम से फुर्सत मिल गई तो चीन को भी देख लो: चीन के पुल निर्माण की खबर पर विजेंदर
बॉक्सर व कांग्रेस नेता विजेंदर सिंह ने लद्दाख में पैंगॉन्ग झील पर चीन के पुल निर्माण की खबर को शेयर कर कहा, "हिंदू-मुस्लिम से फुर्सत मिल गई हो तो, चीन को भी देख लो।" वहीं, विदेश मंत्रालय ने इन खबरों पर कहा है कि भारत नज़र बनाए हुए है। दरअसल, भारत-चीन के बीच अप्रैल-2020 से तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।
read more at Twitter


