हिंसाग्रस्त सूडान में सेना व अर्धसैनिक बल ने संघर्ष विराम की अवधि फिर 72 घंटे के लिए बढ़ाई
हिंसाग्रस्त सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल ने अगले 72 घंटे के लिए संघर्ष विराम को फिर बढ़ाने का एलान किया है। सूडानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया था कि अब तक लड़ाकों समेत 528 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है, 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सूडान से निकाले गए करीब 2,300 भारतीयों को भारत लाया जा चुका है।
read more at भाषा


